रांची, अप्रैल 26 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो प्रखंड के पुरियो गांव में मंडा पूजा महासमिति पुरियो के आयोजन में रविवार को वार्षिक मंडा पूजा समारोह की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान लोटन सेवा के साथ हुई। इसमें 35 पुरुष भोक्ता और 63 महिला सोक्ताइन शामिल हुईं। पुजारी बाल किशोर गिरी, पहान सुमित पहान, पुजार पंचम पुजार, पाट भोक्ता करमा गोप व पाठ उपभोक्ता सुबोध कच्छप की अगुवाई में अनुष्ठान संपन्न हुआ। लोटन सेवा के दौरान शिवभक्तों ने नंगे बदन तपती जमीन पर लोटकर अपनी भक्ति का परिचय दिया और भगवान शिव व माता पार्वती के प्रति आस्था जताई। वहीं रविवार रात श्रद्धालुओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भक्ति और शक्ति का प्रदर्शन किया। मौके पर नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को झूलन कार्यक्रम के दौरान शिवभक्त झूलते हुए श्रद्धालुओं के बीच आस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.