बागपत, अगस्त 11 -- बागपत। पुरा महादेव मेले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। मेला क्षेत्र में एटीएस और बम निरोधक दस्ते की टीमें नजर बनाए हुए है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी मेला क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। यमुना और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण गोताखोरों की टीम नाव के साथ तैनात की गई है। गौरतलब है कि गत दिवस पुरा महादेव मंदिर पर श्रावणी मेला शुरू हुआ था। सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए लाखों कांवड़िए मंदिर पर पहुंचे। वहीं, पुलिस प्रशासन मेले को सकुशल संपन्न कराने की कयावद में जुटा हुआ है। आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद लखनऊ से एटीएस टीम पुरा महादेव पहुंच चुकी है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: पुरा महादेव मेला: त्रयोदशी पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक वह बम निरोधक दस्ते के साथ मेला क्षेत्र की निगरानी ...