वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि पुरा छात्र विश्वविद्यालय के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। विवि के विद्यार्थियों-शिक्षकों की तरह वे भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। वे बदलते समय में संस्थान की श्रेष्ठ परंपराओं को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आईएमएस बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के काय चिकित्सा विभाग की ओर से पं. ओंकारनाथ ठाकुर सभागार में गुरुवार को तीन दिनी 'काशी काय संगमम् 2026' शुरू हुआ। शुभारंभ करते हुए कुलपति ने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम बीएचयू की उन श्रेष्ठ परंपराओं और प्रथाओं का त्याग न करें, जो हमारी पहचान हैं। विशिष्ट अतिथि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन ज्ञान परंपरा है और यह हमारे अत्यंत निकट है। संकाय प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.