पुरा छात्र ने विद्यालय को भेंट किया वाशिंग पाउडर
गंगापार, अप्रैल 13 -- क्षेत्र के मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र एवं उद्यमी एसके शुक्ल ने विद्यालय को चार क्विंटल वाशिंग पाउडर भेंट कर सराहनीय पहल की है। उनके इस योगदान से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। कुलमई गांव निवासी शुक्ल दमन में फैक्ट्री संचालित करते हैं, जहां विभिन्न उत्पाद तैयार होते हैं। उन्होंने बताया कि जब भी वह घर आते हैं, विद्यालय की पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। उनके इस योगदान की क्षेत्र में भी सराहना की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.