औरैया, अप्रैल 21 -- रुरुगंज। कोतवाली क्षेत्र के चपोरा गांव के पास पुराह नदी किनारे एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय संदीप दोहरे पुत्र धीरेंद्र दोहरे निवासी जुगराजपुर ने पुराह नदी के किनारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि संदीप ने करीब 15 बीघा में आलू की खेती की थी, लेकिन इस बार फसल में भारी नुकसान होने के कारण वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।परिजनों के मुताबिक आर्थिक तंगी और बढ़ते तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। यह भी पढ़ें- बांका: हरियारी गांव में युवक ने की आत्महत्या संदीप की शादी करीब चार वर्ष पहले अटसु चौकी क्षेत्र के पहलादपुरा गांव निवासी प्रियंका से हुई थी। परिवार में प...