रामपुर, जनवरी 25 -- रामपुर। टांडा में पुराल से भरी ट्रैक्टर ट्राली में मुरादाबाद मार्ग पर आबादी के बीच आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। चालक की सूझबूझ से आग लगी ट्रैक्टर ट्राली को आबादी के बाहर निकाला गया। इसके बाद दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पुलिस ने दोनों दिशाओं का ट्रैफिक संचालन रुकवाया था। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली का चालक बिलासपुर से आ रहा था। राणा शुगर मिल में पुराल भरकर ले जा रहा था,आग कैसे लगी पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.