बागपत, अगस्त 6 -- बागपत। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के स्वागत के लिए योगी सरकार ने इस बार भी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का प्लान तैयार किया है। 9 और 10 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सात जिलों में कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी शुरुआत बागपत के पुरा महादेव मंदिर से करेंगे। इसके बाद सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर में भी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा होगी। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि 9 अगस्त को सुबह हेलीकॉप्टर लखनऊ से बागपत के लिए रवाना होगा। सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक बागपत के पुरा महादेव मंदिर क्षेत्र में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की जाएगी। इस बार यहां 20 लाख से अधिक कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान...