बागपत, जुलाई 23 -- बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर लगने वाले श्रावणी मेले की तैयारी मंदिर पर जोर शोर से की जा रही है।मंदिर कमेटी ने मंदिर के बाहर बेरिकेटिंग लगवाना शुरू कर दी है। ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर 9 से 12 अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा।मेले में लाखों कावंड़ियों की भीड़ मंदिर पर आकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करेगी।मेले को सफल बनाने के लिये मंदिर कमेटी द्वारा मंदिर में साफ-सफाई करवाई जा रही है।इसके अलावा कावंड़ियों के लाइन में लगने के लिये मंदिर के बाहर बेरिकेटिंग लगना शुरू हो गई है।बिजली विभाग द्वारा मंदिर जाने वाले रास्तों पर लगे बिजली के खंभों पर प्लास्टिक की पन्नी लगाई जा रही है जिससे किसी भी कावंड़िये को करंट या बिजली की समस्या का सामना ना करना पड़े।मंदिर यह भी पढ़ें- लाखों शिवभक्तों की आस्था का केंद्र पुरा महादे...