बागपत, फरवरी 16 -- बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगे तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का समापन हो गया।मेले के अंतिम दिन भी हजारो शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर परिवार में सुख शांति की कामना की। सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर मे भारी पुलिस बल तैनात रहा। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर शनिवार से तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरू हुआ था जिसमे महाशिवरात्रि के अवसर पर लाखों कावंड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया था। मेले के अंतिम दिन भी सुबह से ही मंदिर में शिवभक्तो का आना शुरू हो गया और उन्होंने बेरिकेटिंग में लाइनो में लगकर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक कर परिवार में सुख शांति की कामना की। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि अंतिम दिन शाम तक 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। सुरक्षा की दृष्टि से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.