पुरामहादेव मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषे
बागपत, अगस्त 23 -- बालैनी। पुरामहादेव मंदिर पर सावन के महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार उमड़ रही है। रविवार को मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर परिवार में सुख-शांति की कामना की। ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर सावन के महीने में श्रद्धालुओं की भीड़ जलाभिषेक करने के लिए उमड़ रही है। पिछले वर्षों में तो सिर्फ सावन के सोमवार को भीड़ मंदिर आती थी, लेकिन इस बार सावन के महीने में रविवार के दिन भी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पर उमड़ रही है। रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 4 बजे से ही मंदिर पर श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने लंबी-लंबी लाइनों में लगकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मन्नते मांगी। सीओ खेकड़ा रोहन चौरसिया और थाना प्रभारी संजय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.