जहानाबाद, अप्रैल 18 -- करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पुरान गांव में शनिवार को पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के तहत पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय पशुपालकों ने भाग लिया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पशुओं के स्वास्थ्य की गहन जांच की गई तथा जरूरतमंद पशुपालकों को निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। कुछ गायों के गोबर के नमूने भी एकत्रित कर जांच के लिए पटना भेजे गए हैं, ताकि पशुओं में संभावित बीमारियों की सटीक पहचान की जा सके। पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शत्रुंजय कुमार सिंह ने शिविर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों और बीमारियों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.