पुराने PF खाते में Rs.1000 तक की रकम अपने आप मिलेगी. EPFO के 2 नए नियम लागू, चेक डिटेल
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- EPFO News: नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने दो बड़ी सुविधाएं शुरू की हैं। जिन कर्मचारियों के पुराने और बंद पड़े PF खातों में 1,000 रुपये तक की रकम जमा है, उन्हें अपना पैसा निकालने के लिए अलग से क्लेम करने की जरूरत नहीं होगी। EPFO एलिजिबल खातों में यह रकम अपने आप सेटल करेगा। इसके अलावा, अब PF खाताधारकों को अपना बैलेंस चेक करने, हाल के ट्रांजैक्शन देखने और पासबुक की जानकारी पाने के लिए EPFO के दफ्तर या वेबसाइट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ये सभी सुविधाएं अब व्हाट्सऐप के जरिए भी मिल सकेंगी। मनसुख मांडविया ने की शुरुआत केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने 1 नवंबर को नई दिल्ली में EPFO के 74वें स्थापना दिवस के मौके पर इन दोनों सुविधाओं की शुरुआत की। सरकार का मकसद PF से जुड़ी सेवाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.