पुराने हैंडपंपों की जगह सोलर पंप लगाने की मांग
नैनीताल, मई 2 -- गरमपानी। बेतालघाट ब्लॉक की छड़ा खैरना ग्राम सभा में पेयजल समस्या दूर करने को लेकर ग्रामीणों ने पुराने हैंडपंपों की जगह सोलर पंप लगाने की मांग उठाई है। शनिवार को ग्राम प्रधान उषा पिनारी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर समस्या बताई। बताया कि छड़ा खैरना बाजार क्षेत्र में तीन स्थानों पर हैंडपंप स्थापित हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में पानी की भारी किल्लत हो जाती है। पानी भरने के लिए लोगों को घंटों तक हैंडपंपों पर लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्राम प्रधान उषा पिनारी ने कहा कि यदि इन हैंडपंपों पर सोलर पंप की व्यवस्था कर दी जाए, तो पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकेगी और क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.