रामपुर, मई 15 -- रामपुर। सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी छह से बढ़ाकर सीधे 15 फीसदी करने के सरकारी फैसले से जिले का सराफा कारोबार धराशायी हो गया है। वैश्विक स्तर पर जारी जंग की तपिश और घरेलू बाजार में टैक्स के कारण सोने के भाव में प्रति दस ग्राम 20 हजार रुपये तक का उछाल दर्ज किया गया। सोना-चांदी पर निरंतर बढ़ रही महंगाई के कारण शादी-ब्याह के सीजन में भी सराफा कारोबारी, व्यापारी और गहने गढ़ने वाले कारीगर ग्राहकों के लिए तरस रहे हैं। सोने के साथ चांदी के भाव में भी अचानक वृद्धि होने से सराफा कारोबार में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट की जा रही है। रिकॉर्ड महंगाई के इस दौर में अब मध्यम वर्गीय परिवारों की पहुंच से सोने-चांदी के जेवर कोसों दूर हो गए हैं। बुधवार को वित्त मंत्रालय ने टैक्स का नया स्लैब लागू किया है। इसके तहत सरकार ने 10 प्रतिशत बेसिक कस्ट...