नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। फेसबुक पर एंटीक सिक्के और नोट बेचकर मोटी रकम कमाने का विज्ञापन देखकर अपराधियों से संपर्क करना एक व्यक्ति को भारी पड़ा। ठगों ने सिक्के-नोट खरीदने के नाम पर पहले 600 रुपये मांगे और बाद में सिक्योरिटी, कार्ड और दूसरी प्रक्रियाओं के नाम पर रकम मंगाते रहे। करीब दो दिन में पीड़ित से 37 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद 88 लाख रुपये मिलने का झांसा देने वाले आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने साइबर थाना द्वारका पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित 47 वर्षीय राजन शर्मा परिवार के साथ शीशराम पार्क इलाके में रहता है। पीड़ित के पास कुछ एंटीक सिक्के और नोट थे। फेसबुक पर उसने पुराने सिक्के-नोट बेचने पर अच्छी कीमत मिलने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर सं...