फरीदाबाद, दिसम्बर 22 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से पुराने सिक्के व नोट खरीदने के नाम पर 84 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 18 दिसंबर की हुई । सेक्टर 7 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार गुलयानी उम्र 72 साल ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने ऑनलाइन यूट्यूब पर पुराने सिक्के व नोट खरीदने व बेचने का विज्ञापन देखा। जिस पर एक मोबाइल नंबर नजर आ रहा था। उन्होंने उसे नंबर पर फोन किया और उन्हें बताया कि उनके पास पुराने नोट व सिक्के हैं । इसके बाद उन्होंने उनसे पुराने सिक्कों की फोटो मांगी। फोटो भेजने के बाद उन्होंने कहा कि आपके यह सभी सिक्के 65,70,000 रुपये के हैं। इसके बाद उनके पास किसी दूसरे नंबर से अगले दिन फोन आया। जिसने बताया कि वह आपके 65 लाख 70000 रुपए लेकर मुंबई से एयरपोर्...