फरीदाबाद, मई 17 -- नूंह, अशोक जैन। साइबर टीम ने पुराने सिक्के और नोट बेचने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल और चार सिम कार्ड मिले हैं। जांच में कुछ सिम फर्जी पहचान पर ली गई पाई गई हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक नूंह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान असलम पुत्र जुम्मा निवासी खेड़ी नानू घोसिंगा, थाना जुरहेड़ा जिला डीग राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे दिल्ली-अलवर रोड स्थित आकेड़ा के पास आयुर्वेदिक अस्पताल के नजदीक से पकड़ा।

पुलिस की जांच पुलिस के अनुसार भारतीय साइबर पोर्टल पर एक संदिग्ध मोबाइल नंबर सक्रिय मिला था। जांच में सामने आया कि इस नंबर के खिलाफ उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में साइबर ...