पुराने सिक्के खरीदने व बेचने के नाम पर 14 लाख का ठगी
चाईबासा, अक्टूबर 4 -- चाईबासा, संवाददाता। व्यवहार न्यायालय के एक कर्मी से पुराने सिक्के की खरीद-बिक्री के नाम पर लगभग 14 लाख 9 हजार 649 रुपये ठगी का मामला प्रकाश में आया है। न्यायालय कर्मी द्वारा मुम्बई के मुकेश वर्मा के खिलाफ सदर थाना में 3 अक्तूबर 2026 को मामला दर्ज कराया गया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि पुराने सिक्के खरीदने और बेचने के सुनहरे सपने दिखा कर एक कम्पनी का फर्जी व्यक्ति बता कर कुछ लोगों ने 14 लाख 9 हजार 649 रुपये ठगी कर लिया गया है। जब भुक्तभोगी अपने पैसों की मांग किया तो कम्पनी के कर्मचारियों ने अपना फोन बंद कर दिए। यह भी पढ़ें- पुराने सिक्कों के बदले मोटी रकम देने का झांसा देकर ठगी इसके बाद मामला दर्ज कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.