बुलंदशहर, मार्च 12 -- पुराने साथी ने आईडी लेकर दोस्त के नाम से बैंक मे खाता खोलकर सिम भी ले लिया। खाते मे साइबर ठगी की लाखों रुपए की रकम आने के बाद खाता धारक को जानकारी मिलने नाम मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आकाश चौधरी निवासी मोहल्ला नेहरू गंज ने तहरीर देकर बताया कि पूर्व में गांव शेरपुर निवासी एजाज उसके साथ एलडीएवी इंटर कालेज में पढ़ा था। जिससे उसकी पहचान इसी कालेज में हो गई थी। नवंबर 2025 में एजाज ने उससे कहा कि उसका बैंक खाता बंद हो गया है। जिससे काफी परेशानी हो रही है। उसने मुझसे मेरे नाम से एक बैंक खाता खुलवाकर कर पासबुक, चेकबुक भी ले ली। मेरी आईडी पर ही एजाज ने सिम जारी कराकर एक्सिस बैंक के खाते में उपरोक्त नंबर पंजीकृत करा दिया। पीड़ित किसी काम से एक्सिस बैंक गया तो बैंक कर्मचारियों द्वारा बता...