पुराने सरयू पुल पर पलटा ई-रिक्शा, एक सवार घायल
मऊ, मई 31 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित पुराने सरयू पुल पर शनिवार की देर शाम को एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। पुल के ऊपर अचानक एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हादसे में ई-रिक्शा में सवार गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज निवासी लालू सोनकर मामूली रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई और अन्य यात्रियों को गंभीर चोटें नहीं आईं। घटना होते ही पुल से गुजर रहे स्थानीय लोगों ने फुर्ती दिखाई और तुरंत राहत-बचाव में जुट गए। लोगों की मदद से घायल लालू सोनकर और अन्य यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिलहाल लालू सोनकर की स्थिति सामान्य है और उन्हें हल्की चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.