पुराने समाहरणालय भवन का हिस्सा ढहा, बड़ा हादसा टला
गुमला, जून 24 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित कंडम घोषित पुराने समाहरणालय भवन का एक हिस्सा बुधवार को अचानक भरभराकर ढह गया। भवन के उपरी हिस्से के साथ वहां स्थापित सोलर प्लेट भी जमीन पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय हल्की बारिश हो रही थी। संयोगवश हादसे में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ,अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। जानकारी के अनुसार भवन प्रमंडल ने करीब छह वर्ष पूर्व ही पुराने समाहरणालय भवन को जर्जर और उपयोग के लिए अनुपयुक्त बताते हुए कंडम घोषित कर दिया था। इसके बावजूद भवन परिसर में अब भी कई सरकारी कार्यालय संचालित हो रहे हैं। परिसर में उत्पाद विभाग का कार्यालय, झारखंड स्टेट बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड की शराब गोदाम, लैंड रिकॉर्ड रूम और आधार-यूआईडी केंद्र संचालित हैं।तीन मंजिला इस भवन के कई कमरों में होमगार्ड के जवान और सहायक पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.