जौनपुर, दिसम्बर 10 -- सुजानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मंगलवार को सदन में लाखों शिक्षकों से जुड़ा अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि एक अप्रैल 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से मुक्त किया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इन शिक्षकों पर टीईटी उत्तीर्ण करने का दबाव बना हुआ है, जिससे शिक्षक समुदाय में व्यापक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सांसद ने शून्य काल के दौरान कहा कि बीस से तीस वर्ष तक निरंतर सेवा देने वाले, छात्रों का भविष्य संवारने वाले शिक्षकों की योग्यता उनके अनुभव और वर्षों से मिले प्रशिक्षण से सिद्ध होती है। ऐसे अनुभवी शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता थोपना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि इस निर्णय से शिक्षकों का मनोबल प्रभावित हो रहा है, जिसका सीधा असर शिक्षा की गुणव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.