पुराने शहर में सीवर लाइन के पास की 25 बिजली केबल हटेंगी
लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।पुराने लखनऊ में सुरक्षा और सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए सीवर लाइन के नजदीक से गुजर रही बिजली विभाग की 25 अंडरग्राउंड केबलों को शिफ्ट किया जाएगा। इस पर 73.35 लाख रुपये के खर्च का अनुमान है। इन केबलों में नौ एलटी केबल, 12 केबल 11 केवी लाइन की और चार केबल 33 केवी लाइन की शामिल हैं। इससे मुफ्तीगंज, राजेंद्र नगर, तिलक नगर, छितवापुर और सपना कॉलोनी सहित कई इलाकों में नई केबल बिछ जाएगी। लगभग एक लाख आबादी को बिजली संकट से राहत मिलेगी।लखनऊ सेंट्रल जोन के मुख्य अभियंता रवि अग्रवाल ने बताया कि जल संस्थान, नगर निगम और लेसा की टीम ने संयुक्त रूप से एक सर्वे किया था। इस जांच में सामने आया कि 20 जगहों पर लेसा की बिजली केबल और पांच जगहों पर कम्युनिकेशन व लेसा दोनों की केबलें सीवर लाइन के खतरनाक रूप से पास हैं। सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.