बगहा, दिसम्बर 30 -- बगहा। नौरंगिया थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में मंगलवार की सुबह पुराने विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। इसमें मदनपुर के मोहन शर्मा सहित उनके परिवार के छह लोग घायल हो गये। नौरंगिया नेे सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉ. केबीएन सिंह ने बताया कि घायलों में मोहन शर्मा व पत्नी सुगंधी देवी (35), माता सुभावती देवी (70), पुत्री प्रतिमा कुमारी, गुड्डी कुमारी तथा पुत्र शिवम कुमार शामिल हैं। डॉ. सिंह के अनुसार मोहन शर्मा और उनके पुत्र शिवम कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि अन्य परिजनों को हल्की चोटें लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायल मोहन शर्मा ने बताया कि गांव के ही एक दबंग व्यक्ति ने मंगलवार सुबह करीब पांच बजे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.