फिरोजाबाद, फरवरी 25 -- थाना जसराना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने गए एक व्यक्ति को पुराने विवाद को लेकर गांव के लोगों ने घेर लिया। इसके साथ में जमकर मारपीट की। पुलिस को फोन मिलाने का प्रयास करने पर मोबाइल तोड़ दिया। मारपीट की घटना दारापुर रसैनी निवासी अनिल कुमार के साथ हुई। अनिल कुमा के परिचित नगला काले निवासी अशोक की भांजी की शादी थी। शादी समारोह में भाग लेने के लिए अशोक ने अनिल कुमार को भी आमंत्रण दिया था। अनिल अपने साथी नगला वाले निवासी बौबी के साथ में 22 फरवरी को शादी में शामिल होने के लिए आलीपुर मोहनीपुर पहुंचा। बताया जाता है कि इस शादी समारोह में आलीपुर मोहनीपुर के धर्मेंद्र, रामनिवास, राकेश, निशांक, भानु भी थे। पुरानी बातों को लेकर उन्होंने अनिल के साथ विवाद करना शुरू क र दिया तथा मारपीट करने लगे। अनिल ने पुलिस को फोन करने ...