वाराणसी, मार्च 5 -- वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र के इश्वरगंगी नई बस्ती निवासी हरिशंकर चौरसिया ने दो लोगों पर केस दर्ज कराया है। हरिशंकर ने पुलिस को बताया कि होली की शाम अपने घर से निकला था। इसी दौरान पाठशाला वाली गली के पास पुराने विवाद को लेकर हनुमान मंदिर नाटी इमली के सागर खरवार उर्फ बाबी और विशाल खरवार उर्फ बच्चा विवाद करने लगे। बात बढ़ने पर विशाल और सागर ने हमला कर दिया। मारपीट में हरिशंकर का सिर फट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...