प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- कुंडा। कोतवाली के पिंगरी टिकरिया गांव निवासी गेदालाल पटेल ने न्यायालय में वाद दायर किया। दो नवंबर 2025 को 8.30 बजे वह घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी आरोपी लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसे और उसकी पत्नी आशा देवी को मारा पीटा। घर के पंखा, बर्तन आदि तोड़ दिए, जिससे हजारों का नुकसान हुआ। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने हरिश्चन्द्र, सुशील पटेल, सुनीता देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- दीवार गिराने और पीटने पर आठ के खिलाफ केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...