कानपुर, नवम्बर 23 -- चकेरी। सनिगवां में एक युवक ने आरोप लगाया है कि पुराने विवाद में आरोपितों ने उन्हें रास्ते में घेरकर पीटा। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। सेन पश्चिम पारा के पिपरगवां निवासी प्राइवेट कर्मी अतीक आलम के अनुसार बीती 19 नवंबर को रात करीब 11:45 बजे ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। वह सनिगवां स्थित शालीमार गार्डेन के पास पहुंचे ही थे कि तभी पहले से घात लगाए सनिगवां निवासी रिशू यादव, जीत समेत उनके तीन अज्ञात साथियों ने उन्हें घेर लिया और पुराने विवाद का हवाला देकर सड़क किनारे स्थित खेत में गिराकर बुरी तरह से पीटा। उन्हें सिर पर काफी चोट आ गई। पीड़ित के अनुसार आरोपितों ने उससे मारपीट की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.