गोरखपुर, मई 27 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कुन्जलगढ़ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की बाइक तोड़ने और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुन्जलगढ़ निवासी ओमप्रकाश साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी एचएफ डीलक्स बाइक से गोबरी खेत के पास पहुंचे थे। इसी दौरान गांव के अनिल और बृजेश ने कुदाल व कुल्हाड़ी से उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनके भाई जयप्रकाश की पिटाई कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...