पुराने विवाद में मारपीट एफआईआर दर्ज
बगहा, मई 16 -- नरकटियागंज। शिकारपुर थाना के पीपरा गांव में पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है।घटना 7 अप्रैल की है।मामले में पीपरा गांव निवासी समीर आलम ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें गांव के ही फिरोज अंसारी, जुबैर अंसारी, मोबारक अंसारी, ओजेफ समेत पांच लोगों को आरोपित किया गया है। आरोप है कि पूर्व के विवाद को लेकर रास्ते में आरोपितों ने उसे घेर लिया और बूरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया। उसके पॉकेट से 15 हजार रुपए की चोरी ली गई। बचाव को आए उसके भाई का सिर फोड़ दिया गया। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि फर्द बयान के आधार पर मामले में एफआईआर दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- बगीचे से 20 हजार के आम लूटे, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.