पुराने विवाद में मारपीट, गौतम झा गंभीर रूप से घायल
बोकारो, अगस्त 20 -- भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री, लेखक व शिक्षाविद् प्रो रवि बत्रा के निधन पर बोकारो आनंद मार्ग परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 83 वर्षीय प्रो बत्रा का निधन डलास, टेक्सास में हुआ। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे अमेरिका के सदर्न मेथोडिस्ट यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर रहे। आर्थिक असमानता, संपत्ति के केंद्रीकरण, आर्थिक संकट व न्यायपूर्ण आर्थिक व्यवस्था उनके अध्ययन के प्रमुख विषय रहे। उनकी चर्चित पुस्तक द ग्रेट डिप्रेशन ऑफ 1990 ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। द डाउनफॉल ऑफ कैपिटलिज्म एंड कम्युनिज्म सहित कई पुस्तकों के माध्यम से उन्होंने आर्थिक व्यवस्थाओं की कमियों पर स्वतंत्र विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.