देवघर, जनवरी 19 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के अलखजारा गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से चांदनी देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि बीते रविवार की रात वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान गांव के सुलेखा देवी, बालेश्वर दास, छत्तीस दास, रीतलाल दास, सुरेश दास, सीताराम दास, कुलदेव दास, केटूF दास, ननकी देवी व ललिता देवी समेत अन्य लोग जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से रीतलाल दास ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के संतोष दास, श्याम सुंदर दास, प्रदीप दास, मोहन दास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.