हापुड़, फरवरी 13 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली में तहेरे भाइयों के बीच पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान बहन घायल हो गई। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार गांव सिमरौली में शुक्रवार को सोनू सैनी अपने भाई राजेंद्र सैनी और तहेरे भाई रिंकू सैनी के बीच पुराने विवाद को लेकर मनमुटाव चल रहा था। जिसमें परिवार के लोग आपस में समझौता करा रहे थें। समझौते के दौरान परिवार का ही आकाश वहां आ गया और इसी बात को लेकर सोनू सैनी और आकाश के बीच कहासुनी हो गई। गाली गलौज सुनकर आकाश की बहन साक्षी भी पहुंच गई। दोनों के बीच मारपीट हो गई और साक्षी घायल हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि साक्षी का मेडिकल कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.