अमरोहा, मार्च 27 -- गजरौला, संवाददाता। पुराने विवाद में पिता-पुत्र को पीटकर घायल कर दिया। उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बछरायूं थाना क्षेत्र के ढ्योटी गांव निवासी साजिद 21 मार्च की शाम अपने पिता याकूब के साथ कार से चकनवाला की तरफ से होते हुए घर जा रहे थे। आरोप है कि टोकरा पट्टी गांव के निकट पहले से ही खड़े बाइक सवार तीन लोगों ने उनकी कार रोक ली तथा पिता-पुत्र को बाहर निकालकर मारपीट करने लगे। उनकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि इस मामले में साजिद की तहरीर पर सुनपुरा कलां गांव निवासी नसरुद्दीन, सुहैल और गुलजार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों से साजिद का किसी बात को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.