हाथरस, मई 27 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के विद्यापति नगर में मंगलवार की देर शाम चार-पांच हमलावरों ने दो युवकों को घेर लिया। हमलावरों ने उस्तरा से दोनों युवकों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव जोगिया में 24 मई को शादी समारोह था। समारोह में गांव के ही संदीप पुत्र सुरेश व अरूण पुत्र शेर सिंह का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। उनका कहना है कि दूसरा पक्ष शराब के नशे में था और गलीगलौज कर रहा था। अरोपियों की उनसे हाथापाई थी हुई थी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। तब लोगों ने समझौता करा दिया था। मंगलवार को संदीप व सुरेश किसी काम से विद्यापति नगर गए थे। चार-पांच हमलावरों ने उन दोनों को घेर लिया। हमलावरों...