गोरखपुर, अप्रैल 11 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में गुरुवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष श्रीकृष्ण शुक्ला अनुसार, घर के बरामदे में बैठे युवक को गाली देने के बाद विपक्षियों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। परिजनों ने उपचार कराया और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष सुशीला देवी ने दुकान के पुराने विवाद में हमला करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसमें एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने और एम्स गोरखपुर में इलाज चलने की बात कही गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.