मुजफ्फरपुर, मई 25 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के तुर्की गांव में पुराने विवाद में सोमवार देर शाम दो गुटों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों ओर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को बोचहां अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर घायल तुर्की वार्ड-12 निवासी मो. शमशाद ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि पुराने विवाद को लेकर तुर्की निवासी मो. नोमानी के पुत्र मो. फराद व मो. नौसे एवं मो. नेमत के पुत्र मो. जिलानी व मो. राज ने घेरकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर पिटाई कर दी। जेब से मोबाइल और नकदी छीन ली।  उधर, तुर्की वार्ड 14 निवासी शेख फरहाद, मो. दानिश और शेख मोहम्मद कामरान ने शमशाद, नदीम व फौजी पर मारपीट का आरोप लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...