पलामू, जून 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा बन पहाड़ी जंगल से 30 मई को बरामद चैनपुर थाना क्षेत्र के खुदागा खुर्द गांव निवासी मुजाहिद अंसारी के शव मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेमरा गांव निवासी तस्लीम अंसारी उर्फ सोनू और अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, आरोपियों के घर से खून लगे कपड़े, हत्या में इस्तेमाल पत्थर तथा मृतक की कलाई घड़ी बरामद किया है। पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पुरानी रंजिश के कारण सुनियोजित तरीके से हत्या की गई थी। मामले की जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया है। चैनपुर के थाना प्रभारी लाल...