दुमका, सितम्बर 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के मुफस्सिल थाना अन्तर्गत बड़तल्ली गांव में पुराने विवाद में 44 वर्षीय व्यक्ति को पांच लोगों ने लोहे के रॉड से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित कार्तिक पाल ने मुफस्सिल थाना में पड़ोस के दीनानाथ पाल, पत्नी सोनी देवी, पुत्र चिंता पाल, मेघनाथ पाल एवं नालू देवी के विरुद्ध मारपीट कर 1 लाख रुपया एवं सोने की एक अंगूठी छीन लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। बयान है कि 31 अगस्त को कार्तिक पाल अपने बड़े भाई के साथ घर जा रहे थे। इसी बीच उक्त लोगों ने घेर लिया और जमीन में घसींट-घसींट कर लोहे की रॉड से पीटा। यह भी पढ़ें- Pakur News: छेड़खानी व मारपीट मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज दीनानाथ पाल ने उसे जान से मारने एवं दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने क...