औरैया, जून 14 -- अछल्दा, संवाददाता थाना क्षेत्र के सराय खाती गांव में रविवार को पुराने विवाद को लेकर चाचा ने अपने भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गांव निवासी मनोज पुत्र राधेश्याम अपने भाई रोशन के साथ घर के बाहर बैठा था। आरोप है कि तभी उसके चाचा वहां पहुंचे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में मनोज घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने बीच-बचाव किया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को सीएचसी अछल्दा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- डिलारी,युवक को आटा चक्की में घुसकर पीटा थानाध्यक्ष सुरेशचंद्र ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- पुराने विवाद के चलते भतीज...