देवघर, जून 21 -- देवघर। रिखिया थाना क्षेत्र के जीतमहला गांव में पुश्तैनी गली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष पर कुल्हाड़ी और डंडे से हमला किया गया। जिससे एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया।

हादसे का विवरण घायलों में गोवर्धन यादव, उनकी पत्नी रीता देवी तथा दिव्यांग पुत्र विकास यादव शामिल हैं। अस्पताल में इलाजरत गोवर्धन यादव ने बताया कि गांव की पुश्तैनी गली में उनके पाटीदार जबरन बांस-बल्ला लगाकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। उनका आरोप है कि विरोध से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर दिया। हमले में उनके अलाव...