गोरखपुर, मार्च 12 -- कैम्पियरगंज। क्षेत्र के बजही गांव में बच्चों के पुराने विवाद को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शैलेश साहनी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के दिनेश साहनी, मुनिराम तथा मुनिराम की पत्नी ने बच्चों के बीच हुए पुराने विवाद को लेकर रास्ते में उसे घेर लिया। तीनों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट, लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसे हाथ, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद उसकी जान बच सकी। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.