गंगापार, मई 11 -- उतरांव थाना क्षेत्र के भदवा गांव स्थित नहर पर पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने युवक की पिटाई कर दी। मामले में इलाकाई पुलिस मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है। थाना क्षेत्र के भदवा गांव निवासी कर्म प्रताप पुत्र राजू बीते पांच मई की दोपहर उतरांव गया था। घर आते समय गांव स्थित नहर के पास पुराने विवाद को लेकर गांव के नितिन व रवि पुत्र रामकैलाश व रामकैलाश पुत्र स्व सूरजदीन उसकी बाइक रोकर गाली देने लगे। विरोध करने पर तीनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई की। मामले में पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.