बगहा, मार्च 30 -- नरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। नगर के मदरसा दिउलिया गांव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी है।घटना 29 मार्च की है।मामले में मदरसा दिउलिया गांव निवासी अफजल आलम ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।इसमें मदरसा दिउलिया गांव के ही मो बलाल,मो सदरे आलम,मो अजहर,मो गोलु व मो जुनैद को आरोपित किया गया है।आरोप है कि वह चेन्नई में रहता था।वही के मारपीट को लेकर आरोपित उसके दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे।विरोध पर आरोपितों ने मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव पर उसके परिवार के लोगो से भी मारपीट की गई। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्जकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...