पुराने विवाद को लेकर भाई के साथ की मारपीट
अमरोहा, जून 12 -- मंडी धनौरा। पुराने विवाद के चलते छोटे भाई व उसकी पत्नी ने बड़े भाई के साथ मारपीट कर दी। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव अहरौला माफी में सतेंद्र सिंह का परिवार रहता है। सतेंद्र सिंह के दो बेटों सूरज व सुमित के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। सूरज का आरोप है कि उसके पिता सतेंद्र भाई सुमित व उसकी पत्नी पूजा ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने इस बावत पुलिस स्तर पर शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में भाई-बहनों को पीटा, दंपति समेत तीन पर केस यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो भाइयों और मां की पिटाई, छह पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.