गाज़ियाबाद, अप्रैल 2 -- लोनी। बदरपुर गांव में रहने वाले कुरबान अली गुरुवार सुबह घर पर बैठे थे। उनके पुत्र शहनवाज ने बताया कि चाचा और ताऊ के पांच पुत्र पुराने विवाद के चलते रंजिश रखते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार सुबह वह नौकरी के लिए चले गए थे। इसके बाद चाचा व ताऊ के पांच पुत्रों ने लाठी डंडे से पिता व भाई सरफराज के साथ मारपीट की। जिसमें पिता के सिर में व शरीर में काफी चोट आई। लोगों के एकत्र होने पर पांचों जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...