अमरोहा, मई 11 -- गजरौला। पुराने विवाद के चलते ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर सुल्तानठेर निवासी प्रेमचंद व विजयपाल के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। रविवार को फिर से दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विजयपाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रेमचंद को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया व गोली मारने की धमकी भी दी। शोर होने पर आसपास लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में विजयपाल व उसके बेटे सोनू तथा ब्रह्मपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...