नई दिल्ली, मार्च 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर में मालवाहक वाहनों पर लागू इन्वायरमेंटल कंपनसेशन चार्ज (पर्यावरण शुल्क) को लेकर दिल्ली के ट्रांसपोर्टरों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने इस पर पुनर्विचार किए जाने की मांग की है। ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि दिल्ली में फल-सब्जी, गैस, खाद्यान्न, दवाएं आदि आवश्यक वस्तुएं लेकर रोजाना आने वाले वाहनों पर इस शुल्क से बड़ा आर्थिक भार पड़ेगा, उन्हें इससे मुक्त रखा जाए। ऑल इंडिया मोटर एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र कपूर का कहना है कि यह जरूरी है कि पर्यावरण संरक्षण के मकसद से बनाई गई व्यवस्थाएं न्यायसंगत, वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित और व्यावहारिक हो। वर्तमान व्यवस्था के तहत कई ऐसे मालवाहक वाहन भी अतिरिक्त शुल्क के दायरे में आ गए हैं जो सभी वैध सरकारी मानकों का पालन कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.