फरीदाबाद, जून 24 -- पलवल, सरसमल। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों को सड़कों से हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस बाबत बुधवार को 'नया सफर' योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। योजना के तहत पुराने ट्रकों और बसों की जगह बीएस-6, सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई 'नया सफर' योजना को लेकर बुधवार को जिला स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई। इससे पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपायुक्तों के साथ बैठक कर योजना के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। वीसी के बाद उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर योजना क...