नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- तपती गर्मी में ठंडक के लिए घर में मौजूद कूलर को बेकार ना समझें। भले ही आजकल लोग एसी लगवा रहे हों। लेकिन आपके पास अगर पुराना लोहे वाला कूलर है तो इससे आप ना केवल ठंडी हवा पा सकते हैं बल्कि अपने बिजली के बिल को भी बचा सकते हैं। कूलर से एसी जैसी ठंडी हवा पाने के लिए बस ये चार काम करना होगा। जिससे आपका पुराना लोहे वाला कूलर जिसे कबाड़ समझकर बेचने जा रहे थे वो एसी के टक्कर की ठंडी हवा देगा।कूलर के पानी को कर लें साफ कूलर में लगातार पानी भरने से वो गंदा हो जाता है। नीचे मिट्टी बैठ जाती है और कई बार बदबू भी पानी से आने लगती है। दोनों का इलाज है फिटकरी, सबसे पहले कूलर के पानी में फिटकरी डाल दें। जिससे सारा पानी साफ हो जाए। धूल-मिट्टी और गंदगी नीचे बैठ जाए। इससे कूलर की पाइपों में साफ पानी तेजी से जाएगा और कमरा ज्यादा आसानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.